छत्तीसगढ़

सिंगापुर पहुंचे CM विष्णु देव साय, वैश्विक निवेशकों से करेंगे चर्चा

छत्तीसगढ़ में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को सिंगापुर पहुंचे। वहां भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने उनका स्वागत किया।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ को नामित किया है। यह नामांकन राज्य को वैश्विक निवेश मानचित्र पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित SING फोरम में मुख्यमंत्री साय प्रदेश की उपलब्धियों, विकास की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को वैश्विक निवेशकों के सामने रखेंगे। फोरम के दौरान होने वाले CEO राउंड टेबल में वे सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का दृढ़ प्रयास है कि नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, सुदृढ़ अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन तथा उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरे और फोरम में सहभागिता से राज्य में निवेश की नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!