छत्तीसगढ़

सहायक शिक्षक भर्ती पर मचा रायपुर में बवाल, शिक्षा मंत्री के बंगले का दोबारा घेराव, दो अभ्यर्थी बेहोश


सहायक शिक्षक भर्ती-2023 में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत संयुक्त डीएड अभ्यर्थियों ने बुधवार को दूसरी बार शिक्षा मंत्री गजेंद् …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 29 Jan 2026 02:20:13 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Jan 2026 02:20:13 PM (IST)

सहायक शिक्षक भर्ती पर मचा रायपुर में बवाल, शिक्षा मंत्री के बंगले का दोबारा घेराव,  दो अभ्यर्थी बेहोश
सहायक शिक्षक भर्ती पर मचा रायपुर में बवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। सहायक शिक्षक भर्ती-2023 में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत संयुक्त डीएड अभ्यर्थियों ने बुधवार को दूसरी बार शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे दो अभ्यर्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। दोनों को तत्काल राखी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

24 दिसंबर से लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन

बेहोश हुए अभ्यर्थियों की पहचान कोरिया जिले के मृगेंद्र राजवाड़े और कवर्धा जिले के हलधर राम के रूप में हुई है। संयुक्त डीएड अभ्यर्थी 24 दिसंबर से लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले 24 जनवरी को भी शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव किया गया था।

अभ्यर्थियों का कहना है कि सहायक शिक्षक भर्ती में सैकड़ों पद रिक्त हैं, लेकिन अब तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पहले अनिश्चितकालीन अनशन भी किया था। इस दौरान धरना स्थल पर कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिन्हें शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

2,300 रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति

अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि भर्ती-2023 के सभी 2,300 रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए और 1:3 के अनुपात में भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

शिक्षा विभाग से मामले में हस्तक्षेप की मांग

इधर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने शिक्षा विभाग से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि हाईकोर्ट ने 26 सितंबर 2025 को सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!