छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में बड़े प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, 3 साल से एक ही डेस्क पर जमे अफसरों-कर्मचारियों का बदलेगा प्रभार, आदेश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और विभाग प्रमुखों को पत्र भेजकर परिपत्र का तत्काल प्रभाव स…और पढ़ें

HighLights
- छत्तीसगढ़ के मंत्रालय और सरकारी दफ्तरों में होगा बड़ा फेरबदल
- 6 से 8 साल से एक ही जगह जमे कर्मचारियों की हटेगी कुर्सी
- सभी विभागों से मांगा 3 साल से कार्यरत कर्मचारियों का ब्योरा
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राज्य शासन ने तीन वर्ष से एक ही डेस्क या कार्य पटल पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के डेस्क असाइनमेंट बदलने के निर्देश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के सचिव अविनाश चंपावत ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और विभाग प्रमुखों को पत्र भेजकर परिपत्र का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य
पत्र में कहा गया है कि लंबे समय तक एक ही कार्य पटल पर रहने से कर्मचारियों का अनुभव सीमित रह जाता है, जबकि समय-समय पर कार्य परिवर्तन से प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता बढ़ती है। आदेश का सख्ती से पालन होने पर मंत्रालय सहित कई विभागों में व्यापक फेरबदल देखने को मिल सकता है।




