छत्तीसगढ़

रसोई गैस संकट के बीच रायपुर में घर में घुसकर सिलिंडर चोरी


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गैस की किल्लत के बीच अब सिलिंडर चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 17 Mar 2026 11:20:32 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 11:28:17 AM (IST)

रसोई गैस संकट के बीच रायपुर में घर में घुसकर सिलिंडर चोरी

HighLights

  1. मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है
  2. आंगन में रखा था खाली गैस सिलेंडर
  3. 2000 रुपये बताई गई कीमत

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में गैस की किल्लत के बीच अब सिलिंडर चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। ताजा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात चोर एक मकान की दीवार फांदकर आंगन में रखा गैस सिलिंडर चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बजाज कॉलोनी सेक्टर-7, न्यू राजेंद्र नगर निवासी रितेश (45) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे सिविल इंजीनियर हैं और उनके घर के आंगन में एचपी कंपनी का खाली गैस सिलडर रखा हुआ था। सुबह करीब 4:30 बजे से पांच बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने घर की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और आंगन में रखा खाली गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गया।

पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर पर सिलेंडर की काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद राजेंद्र नगर थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

2000 रुपये बताई गई कीमत

चोरी हुए सिलिंडर की कीमत करीब 2000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

आपूर्ति पर 20 से 25 प्रतिशत तक का कोटा निर्धारित

एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत गहराने पर तेल कंपनियों ने गैस एजेंसियों को होने वाली आपूर्ति पर 20 से 25 प्रतिशत तक का कोटा निर्धारित कर दिया है। यानी अब मांग के अनुरूप नहीं, बल्कि तय कोटे के आधार पर ही सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी। राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

741 अवैध गैस सिलेंडर जब्त

सरकार द्वारा वितरण की निरंतर निगरानी की जा रही है। प्रदेश के पांच बाटलिंग प्लांटों में पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है, जिसे 540 वितरकों के माध्यम से नियमित रूप से सप्लाई किया जा रहा है। प्रशासन ने जमाखोरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अब तक 102 स्थानों पर कार्रवाई कर 741 अवैध गैस सिलिंडर जब्त किए हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!