ऋतिक रोशन को लगी चोट, वॉकिंग स्टिक का सहारा लेकर चलते दिखे; फैंस की बढ़ी चिंता; देखें वायरल वीडियो – Hrithik Roshan Injured Walking With Walking Stick Viral Video

ऋतिक रोशन फैंस के फिटनेस आइडल भी हैं। हाल ही में वह चोटिल नजर आए। वॉकिंग स्टिक का सहारा लेकर चलते दिखे। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी परेशान हैं। देखिए, ऋतिक रोशन का वो वायरल वीडियो।
पैपराजी के कैमरे में कैद हुए ऋतिक रोशन
शनिवार रात पैपराजी ने मुंबई में ऋतिक रोशन को स्पॉट किया। वह पैपराजी से मुखातिब ना होकर सीधा अपनी कार की तरफ जाते नजर आए। इस दौरान वह वॉकिंग स्टिक की मदद से चल रहे थे। ऐसा लगता है कि ऋतिक को गंभीर चोट लगी है।
View this post on Instagram
52 साल की उम्र में भी फिटनेस कॉन्शस हैं ऋतिक
ऋतिक रोशन 52 साल के हो चुके हैं लेकिन उनकी फिटनेस, मस्कुलर बॉडी आज भी पहले जैसी है। वह कई यंगस्टर के फिटनेस आइडल हैं। अपना फिटनेस रूटीन, डाइट भी वह फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते हैं। फिल्मों में भी मुश्किल एक्शन सीन्स करते हैं। पिछले साल रिलीज हुई ‘वॉर 2’ में उन्होंने बहुत जबरदस्त एक्शन सीन्स किए थे।
ये खबर भी पढ़ें: ऋतिक रोशन ने किया ‘हैप्पी पटेल’ का रिव्यू, फिल्म को लेकर कही ये बात; वीर दास ने दिया ये रिप्लाय
ऋतिक रोशन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स क्या हैं?
ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘कृष 4’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। ऋतिक अब डायरेक्शन में भी हाथ आजमाएंगे। वह फिल्म ‘कृष 4’ को निर्देशित करेंगे। इस सुपरहीरो फिल्म में वह कृष का लीड रोल भी करेंगे।


