छत्तीसगढ़

श्री गणेश जी की प्रतिमा का हुआ धूमधाम से विसर्जन, मुख्यमंत्री निवास बगिया में 11 दिन तक गूंजा भक्ति का माहौल

जशपुर/  गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक मुख्यमंत्री निवास बगिया में इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा विराजमान रही। पूरे 11 दिन तक यहां सुबह-शाम भजन, कीर्तन, पूजा-अर्चना और आरती के साथ भक्तिमय वातावरण छाया रहा। श्रद्धालुओं और आमजन की बड़ी संख्या प्रतिदिन मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर गणेश जी का आशीर्वाद लेती रही।
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना और भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। बगिया निवास से शोभायात्रा रवाना होकर मैनी नदी तट तक पहुंची। पूरे रास्ते भक्त “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे लगाते रहे। ढोल-नगाड़े, झांझ-मंजीरे और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या एवं उनके परिवारजन भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश जी की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।
गणेश विसर्जन के दौरान व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। श्रद्धालुओं ने बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ प्रतिमा को मैनी नदी में विसर्जित किया,इसके पश्चात भंडारा में सभी श्रद्धालु गण ने प्रसाद ग्रहण किया। विसर्जन कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।बगिया गांव और आसपास के क्षेत्र में 11 दिनों तक गणेशोत्सव का माहौल बना रहा। भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों ने बगिया निवास को एक आध्यात्मिक केंद्र का स्वरूप प्रदान कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!