छत्तीसगढ़

रायपुर में बंद मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले, पुलिस ने किया मकान सील, जहर से मौत की आशंका


साजिद अली मौदहापारा में बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार पर कुछ कर्ज (लोन) था, जिसकी वसूली के लिए रिकवरी कर्मी अक्सर वहा…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 11:38:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 01:40:24 AM (IST)

रायपुर में बंद मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले, पुलिस ने किया मकान सील, जहर से मौत की आशंका
घटना की सूचना पर मौक पर पहुंची पुलिस।

HighLights

  1. संजय नगर में आठ महीने से किराए पर रह रहा था परिवार।
  2. पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंच गई है।
  3. पुलिस ने मकान को सील कर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर (मदनी चौक) में बंद मकान से पांच शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मकान को सील कर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।

यह परिवार पिछले आठ महीनों से यहां एक मकान में किराए पर रह रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि गुरुवार शाम से घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी समय तक कोई हलचल न होने पर जब संदेह हुआ, तो आस-पास के लोगों ने देखा कि भीतर शव पड़े हुए हैं। इसके तुरंत बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक मृतकों में साजिद अली (50 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला। वहीं उसकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19 वर्ष), पुत्री शाहिदा (17 वर्ष) और इरशाबा बेगम (16 वर्ष) के शव कमरे में मिले, मुंह और नाक से झाग निकला दिखाई दे रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बाकी सदस्यों की मौत किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई है।

बैंक कर्ज के चलते पति-पत्नी में होता था विवाद

साजिद अली मौदहापारा में बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार पर कुछ कर्ज (लोन) था, जिसकी वसूली के लिए रिकवरी कर्मी अक्सर वहां आते थे। आर्थिक तंगी के कारण परिवार में आपसी विवाद होने की बात भी सामने आ रही है।

शव पीएम के लिए आंबेडकर अस्पताल भेजा

घटना की खबर मिलते ही इलाके में भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसअधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव पीएम के लिए आंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

naidunia_image

naidunia_image



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!