छत्तीसगढ़

रायगढ़ से लाए गए नाबालिग की कस्टडी में मौत, बिलासपुर संप्रेक्षण गृह में लटकी मिली लाश


बिलासपुर के नूतन कॉलोनी चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में रायगढ़ से लाए गए दुष्कर्म के आरोपी नाबालिग ने बाथरूम में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 03:54:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 03:54:55 PM (IST)

रायगढ़ से लाए गए नाबालिग की कस्टडी में मौत, बिलासपुर संप्रेक्षण गृह में लटकी मिली लाश
बिलासपुर के नूतन कॉलोनी चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह

HighLights

  1. बाल संप्रेक्षण गृह के बाथरूम में नाबालिग की संदिग्ध आत्महत्या।
  2. दुष्कर्म मामले में तीन दिन पहले रायगढ़ से लाया गया था।
  3. बिलासपुर बाल गृह में पूर्व में भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में हिरासत में लिए गए किशोर की लाश बाल संप्रेक्षण गृह के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस की टीम पहुंची है। घटना की जानकारी कलेक्टर को दी गई है। न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया जाएगा।

सरकंडा टीआइ प्रदीप आर्य ने बताया कि रायगढ़ जिले के किशोर को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तीन दिन पहले नूतन कालोनी चौक स्थित बाल संप्रक्षेण गृह लाया गया था। मंगलवार की सुबह उसकी लाश बाल संप्रेक्षण गृह के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है।

किशोर ने अपने गमछे से फांसी का फंदा बनाया था। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी कलेक्टर को दी गई है। अब इस मामले की जांच न्यायिक अधिकारी करेंगे। अधिकारियों की मौजूदगी में ही पंचनामा कराया जाएगा। घटना की जानकारी किशोर के स्वजन को दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!