छत्तीसगढ़
Chhattisgarh High Court: एक ही दिन दो बड़ी परीक्षाएं, हाईकोर्ट ने परीक्षा तिथि बदलने से किया इनकार


Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियां एक ही दिन टकराने के मामले में परीक्षा समय-सारणी को बदलने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा, डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन D.El.Ed. की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है, इसलिए परीक्षार्थियों के पास आगामी परीक्षा में शामिल होने का विकल्प सुरक्षित है।



