छत्तीसगढ़

पत्थलगांव विधानसभा में विकास का नया अध्याय — विधायक गोमती साय ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

पत्थलगांव – पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में आज विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली। विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने क्षेत्र के अनेक महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को नई सौगातें प्रदान कीं।

महादेवडांड के ग्राम घुघुरी में नागवंशी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह भवन समाज के विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक सशक्त केंद्र बनेगा।

कांसाबेल के बटईकेला में महतारी सदन निर्माण की शुरुआत की गई, जो महिलाओं के सशक्तिकरण, प्रशिक्षण और सामाजिक कल्याण की गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वहीं ग्राम महादेवमुड़ा में एनीकट निर्माण का भूमिपूजन किया गया, जिससे सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी और स्थानीय किसानों को कृषि कार्यों में प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

इन सभी कार्यक्रमों में जिला पंचायत सदस्य हीरावती पैंकरा, मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा, प्रतिक सिंह सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी ने कहा कि ये निर्माण कार्य क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करेंगे और आने वाले समय में गांवों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।इन विकासात्मक पहलों से क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक परिवर्तन की नई उम्मीदें जगी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!