छत्तीसगढ़
Police Commissionerate: रायपुर के बाद दो जिलों में भी लागू होगा कमिश्नर प्रणाली, गृह मंत्री ने दी जानकारी कहा सीएम से करेंगे आग्रह


बिलासपुर में लगातार बढ़ते संगठित अपराध, चाकूबाजी, अवैध शराब तस्करी और नशे के नेटवर्क ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में संगठित अपराध के 19 मामले दर्ज हुए थे, जो 2025 में बढ़कर 48 तक पहुंच गए। दो वर्षों में कुल 67 गैंग और संगठित अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। कई हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में गिरोह सक्रिय पाए गए हैं। अवैध शराब तस्करी के मामलों में भी लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में 4,218 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 4,275 हो गया। जब्त शराब की मात्रा 12,125 लीटर से बढ़कर 21,780 लीटर तक पहुंच गई।




