छत्तीसगढ़

रजत जयंती महोत्सव वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला का सफल समापन

जशपुर – रजत जयंती महोत्सव वर्ष 2025-26 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2025-26 का समापन समारोह अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विधायक गोमती साय ने कहा कि बच्चों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सीखने की जिज्ञासा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों की परियोजनाओं और प्रदर्शनों का अवलोकन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मॉडल तकनीक, पर्यावरण, नवाचार और सामाजिक उपयोगिता जैसे विषयों पर आधारित थे, जो उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मकता को दर्शाते हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपने ज्ञान और नवाचार को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है और वे भविष्य में समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों,आयोजकों और सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी।

कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जी,माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभुनाथ चक्रवर्ती जी,वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय जी,नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,जिला पंचायत-जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में बच्चे और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!