छत्तीसगढ़
PMFME Scheme: पीएम खाद्य उद्यम योजना के तहत आवेदन शुरू, 10 लाख तक अनुदान देगी केंद्र सरकार, जानें आवेदन की अंतिम तिथि


इच्छुक आवेदक दिनांक 15 मार्च तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर के महाप्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत जिले में चावल आधारित उद्योग, मिनी राइस मिल, आटा मिल, बेकरी, नमकीन, मिक्सचर, मुरमुरा, मुरकू, पोहा, मसाला, अचार, पापड़, बड़ी, बेसन, मैदा, सूजी, तेल मिल, हालर मिल, राइस मिल सहित अन्य विभिन्न प्रकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।



