पंडित जी निकले 4.5 करोड़ के गांजा कारोबार का मास्टरमाइंड, महासमुंद पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार


महासमुंद पुलिस ने इस मामले में ‘सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक’ कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का दावा किया है। अब तक इस मामले में पांच प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी में विनय कुमार शर्मा उर्फ पंडित जी – मुख्य रिसीवर एवं सरगना (उत्तर प्रदेश), गिरफ्तार 17 जून 2026, अब्दुल नईम – वाहन चालक एवं कैरियर (झारखंड), गिरफ्तार 17 अप्रैल 2026, राम कुमार सिंह उर्फ रामजी ठाकुर – मुख्य बिचौलिया (मिडिलमैन), गिरफ्तार 24 अप्रैल 2026, रमाकांत बेहरा – मुख्य गांजा सप्लायर (कंधमाल, ओडिशा), गिरफ्तार 24 अप्रैल 2026, बबूल नायक – मुख्य गांजा सप्लायर (कंधमाल, ओडिशा), गिरफ्तार 14 मई 2026 हैं। वहीं अब तक पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक 912.760 किलोग्राम अवैध गांजा, एक आयशर प्रो 2059 मालवाहक वाहन और चार फर्जी नंबर प्लेट जब्त की जा चुकी हैं।




