छत्तीसगढ़

PM मोदी का पुतला लेकर भागे भाजपाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प; FIR की मांग पर देर रात तक थाने में धरना


कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता कथित रूप से पीएम मोदी का पुतला लेकर भाग गया। इसके बाद दोनों दलों में झड़प हुई और कांग्रेस एफआईआर की मां…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 09:32:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 09:32:07 PM (IST)

PM मोदी का पुतला लेकर भागे भाजपाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प; FIR की मांग पर देर रात तक थाने में धरना
PM मोदी का पुतला लेकर भागे भाजपाई। (नईदुनिया)

HighLights

  1. प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी का पुतला ले भागा।
  2. भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई।
  3. पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत कराया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, छुरिया। कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर भाग गए। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी, धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति बन गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबंधित भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में धरना शुरू कर दिया, जो देर रात तक जारी रहा।

पुतला लेकर भागने पर शुरू हुआ विवाद

कांग्रेस नेताओं के अनुसार पुराने बस स्टैंड पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम तय था। कार्यकर्ता प्रदर्शन की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता अमीर खान कथित रूप से प्रदर्शन स्थल पर खड़े वाहन से पुतला उठाकर भाग गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

दूसरा पुतला जलाकर निकाली विरोध रैली

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूसरा पुतला मंगवाया और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इसके बाद नगर में विरोध रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नीट पेपर लीक मामले पर संसद में चर्चा, निष्पक्ष जांच और प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं के खिलाफ दर्ज सभी प्रकरण वापस लेने की मांग उठाई।

पूर्व विधायक का बयान, थाने में धरना जारी

घटनाक्रम के दौरान पूर्व विधायक छन्नी साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर नाराजगी जताते हुए उन्हें “ठीक करने” की बात कही और चप्पल लहराकर विरोध दर्ज कराया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में धरना दिया, जो देर रात तक जारी रहा। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

थाने में देर रात तक जारी रहा धरना

  • प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, पूर्व विधायक छन्नी साहू और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता छुरिया थाने पहुंचे।
  • कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अमीर खान ने प्रदर्शन में व्यवधान डालते हुए पुतला उठाकर ले जाने की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने संबंधित भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए थाने के बाहर धरना दिया जो कि देर रात तक जारी है।

ये खबर भी पढ़ें- बस्तर में महिला प्रधान आरक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रैक्टर छोड़ने के बदले मांगी थी रकम



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!