Online गैंबलिंग और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, शिवा बुक’ का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 10 लाख मिलता था कमीशन

जांच में सामने आया कि राहुल देवांगन ने छत्तीसगढ़ में पैनल संचालन के लिए तिल्दा निवासी तरुण वर्मा से शिवा बुक का पैनल खरीदा था। इसके एवज में तरुण को पू…और पढ़ें

HighLights
- जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपित राहुल देवांगन से पूछताछ में राजफाश हुआ।
- 2021 से मुंबई के पलावा स्थित फ्लैट से गैंबलिंग पैनल संचालित कर रहा था।
- शिवा बुक और जयराम बुक नामक सट्टा प्लेटफार्म का संचालन करने लगा।
नईदुनिया न्यूज, खैरागढ़। Online गैंबलिंग और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। छुईखदान पुलिस ने बहुचर्चित आनलाइन सट्टा नेटवर्क के फरार आरोपित एवं शिवा बुक एप्लिकेशन के मुख्य संचालक रायपुर के तिल्दा निवासी 36 वर्षीय तरुण वर्मा को गिरफ्तार किया है।
आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, आइटी एक्ट तथा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इससे पहले Online सट्टा नेटवर्क के मास्टरमाइंड सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।
जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपित राहुल देवांगन से पूछताछ में राजफाश हुआ कि वह वर्ष 2021 से मुंबई के पलावा सिटी स्थित फ्लैट से गैंबलिंग पैनल संचालित कर रहा था।
करीब छह माह पहले वह छत्तीसगढ़ लौटकर शिवा बुक और जयराम बुक नामक सट्टा प्लेटफार्म का संचालन करने लगा।
जांच में सामने आया कि राहुल देवांगन ने छत्तीसगढ़ में पैनल संचालन के लिए तिल्दा निवासी तरुण वर्मा से शिवा बुक का पैनल खरीदा था। इसके एवज में तरुण को पूरे कारोबार का 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था।
पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसे विभिन्न UPI खातों के माध्यम से अब तक करीब आठ से 10 लाख रुपये कमीशन के रूप में प्राप्त हुए हैं।
पुलिस ने जब्त किया
- गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित ने Online सट्टे में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन नष्ट कर दिया था।
- लेकिन उसके कब्जे से बरामद एचपी कंपनी का लैपटाप पुलिस के लिए अहम डिजिटल साक्ष्य साबित हुआ।
- जांच में लैपटाप से गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रमाण मिले हैं।
- पुलिस ने आरोपित के पास से दो मोबाइल फोन, एक लैपटाप, भारतीय स्टेट बैंक की पासबुक, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड तथा इंडसइंड बैंक का एटीएम कार्ड भी जब्त किया है।



