Uncategorized

नकली खाद्य सामग्री और कॉस्मेटिक्स के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त, ब्रुक बॉन्ड टी और एवरेस्ट मसालों की नकली खेप जब्त

बिलासपुर शहर के बाजारों में इन दिनों नामी-गिरामी ब्रांड्स की आड़ में नकली खाद्य सामग्री और कॉस्मेटिक्स का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पिछले दिनों की गई कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। टीम ने बाजार से ब्रुक बॉन्ड टी की एक बड़ी नकली खेप बरामद की है।

इसके अलावा रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले एवरेस्ट मसाला के कई लोकप्रिय प्रोडक्ट्स भी नकली पाए गए हैं। हाल ही में की गई छापेमारी में ब्रुक बॉन्ड टी और एवरेस्ट मसालों के नकली उत्पादों के साथ कई कॉस्मेटिक आइटम्स की बड़ी खेप जब्त की गई है।

खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे नकली कॉस्मेटिक आइटम्स भी विभाग के हाथ लगे हैं, जो लोगों की त्वचा और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।

विभाग के पास अभी भी लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं कि कई अन्य बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियों की पैक्ड खाद्य सामग्रियां बाजार में बिक रही हैं। इन शिकायतों को विभाग ने बेहद गंभीरता से लिया है।

अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में एक-एक शिकायत के आधार पर शहर की दुकानों, गोदामों और सप्लायरों की सघन जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने और मिलावट का काला कारोबार चलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि नामी ब्रांड्स के नाम पर नकली खाद्य सामग्रियां बाजार में बेची जा रही हैं। इसी के तहत हाल ही में ब्रुक बॉन्ड टी और एवरेस्ट मसालों के नकली उत्पादों सहित कॉस्मेटिक आइटम जब्त किए गए हैं।

अभिहित अधिकारी आरआर देवांगन ने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में शिकायतों के आधार पर शहरभर में बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाकर सख्त और ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में शिकायतों के आधार पर शहरभर में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!