Uncategorized

कोहकापाल में दो बच्चों की कथित नरबलि का मामला सामने, एएसपी ने दिए जांच के निर्देश

जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर नगरनार थाना क्षेत्र के कोहकापाल गांव में दो 12 वर्षीय बच्चों की कथित नरबलि दिए जाने के आरोप से हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

बताया जा रहा है कि बच्चे किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने लखीराम और गुरूसाय पर बच्चों की बलि देने का आरोप लगाया।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कोहकापाल में नरबलि से जुड़ा मामला करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं है।

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ग्रामीणों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और घटना के समय क्या परिस्थितियां थीं। बच्चों और उनके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों ने जो बताया, उससे इलाके में डर और चिंता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं की है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

एएसपी ने कहा कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर जाकर जानकारी एकत्र कर रही है और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!