छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़ सड़क दुर्घटना: मृतक की पहचान हुई:डीवी ग्रुप ने दिए 3 लाख, परिजन अंतिम संस्कार को राजी




मनेंद्रगढ़ में सड़क दुर्घटना में मृत युवक की पहचान होने के बाद मुआवजे को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो गया है। परिजनों ने अब अंतिम संस्कार करने के लिए सहमति दे दी है। डीवी ग्रुप ने मृतक के परिजनों को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बंजी निवासी राजभान सिंह (37) अपने ससुराल ग्राम परसगढ़ी गए हुए थे। इसी दौरान परसगढ़ी में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में लगे डीवी ग्रुप के पानी टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजभान सिंह के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सिर पर गंभीर चोट की वजह से लाश को पहचना मुश्किल था सिर पर गंभीर चोट के कारण शुरुआती समय में मृतक की पहचान करने में कठिनाई हुई। मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल के माध्यम से युवक की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। डीवी ग्रुप ने 3 लाख का मुआवजा दिया घटना की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया था। उन्होंने उचित मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मृतक के घर पहुंचे और परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। कांग्रेस के विरोध और ग्रामीणों के दबाव के बाद डीवी ग्रुप ने मृतक के परिजनों को तत्काल तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। कंपनी ने बीमा की राशि भी दिलाने का आश्वासन दिया है। मुआवजा मिलने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने के लिए सहमति जताई है। इससे क्षेत्र में चल रहा तनाव अब कम होता नजर आ रहा है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!