संदीप पाठक के भाजपा में जाने से AAP में उबाल, लोरमी में कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर की दीवार पर लिखा ‘गद्दार’

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद घर की दीवार पर ‘गद्दार’ लिखकर अपना आक्रोश जताया। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। …और पढ़ें

HighLights
- चाणक्य माने जाने वाले संदीप पाठक अब भाजपाई
- लोरमी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी
- लोरमी में कार्यकर्ताओं ने दीवार पर लिखा ‘गद्दार’
नईदुनिया न्यूज, मुंगेली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के हाल ही में पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में राजनीतिक तनाव देखने को मिला। नाराज आप कार्यकर्ताओं ने बटहा स्थित उनके आवास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर की दीवार पर ‘गद्दार’ लिखकर अपना आक्रोश जताया। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।
पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार रहे हैं पाठक
संदीप पाठक को पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में गिना जाता रहा है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण जिम्मा मिला था। छत्तीसगढ़ में भी उन्हें संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनका पार्टी छोड़ना राज्य में आप के संगठनात्मक ढांचे के लिए बड़ा झटका है।



