छत्तीसगढ़

Mann Ki Baat Today Live:’एआई समिट में दिखी भारत की ताकत’, मन की बात में बोले पीएम मोदी – Pm Modi Mann Ki Baat Live Updates Prime Minister Narendra Modi Address Nation Broadcast 131st Episode


11:13 AM, 22-Feb-2026

जानवरों के इलाज में भी एआई मददगार- पीएम मोदी

मन की बात के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पशुओं के इलाज और किसानों की मदद में भी काम आ रहा है। उन्होंने बताया कि एआई समिट के दौरान उन्होंने विश्व नेताओं और टेक कंपनियों के प्रमुखों को प्रदर्शनी में दिखाया कि किस तरह एआई के जरिए पशुओं की बीमारियों की पहचान की जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब किसान 24×7 एआई सहायता से अपनी डेयरी और पशुधन की निगरानी कर पा रहे हैं, जिससे उत्पादन और देखभाल दोनों बेहतर हो रहे हैं।

11:03 AM, 22-Feb-2026

‘एआई समिट में दिखी भारत की ताकत’, मन की बात में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मन की बात में आज दिल्ली में आयोजित हुए एआई समिट की चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समिट में दुनिया को एआई ेक क्षेत्र भारत की मजबूत क्षमता देखने को मिली है। ये अब तक की सबसे बड़ी एआई समिट है। इसके प्रति युवाओं में खास जोश भी देखने को मिला। 

10:42 AM, 22-Feb-2026

मन की बात के कार्यक्रम में पीएम मोदी इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

इस बार माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई पर विस्तार से बात कर सकते हैं। हाल ही में नई दिल्ली में एआई समिट आयोजित हुआ था। इसमें कई देशों ने भाग लिया। ऐसे में तकनीक, नवाचार और डिजिटल भारत को लेकर चर्चा की संभावना है। पिछली बार प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों की भूमिका पर जोर दिया था। इसके अलावा आगामी त्योहारों का जिक्र भी कार्यक्रम में हो सकता है। प्रधानमंत्री अक्सर सामाजिक सद्भाव, सकारात्मक सोच और युवाओं को प्रेरित करने वाले संदेश देते हैं।

10:23 AM, 22-Feb-2026

Mann Ki Baat Today Live: ‘एआई समिट में दिखी भारत की ताकत’, मन की बात में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह कार्यक्रम का 131वां एपिसोड है और वर्ष 2026 का दूसरा प्रसारण होगा। हर महीने की तरह इस बार भी लोगों को प्रधानमंत्री के संबोधन का इंतजार है। मन की बात देश के लोगों से सीधा संवाद का मंच माना जाता है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!