मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ी पर मुर्गे की बलि से भड़का विवाद, ट्रस्ट की शिकायत के बाद बैगा गिरफ्तार

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर की पहाड़ी में गढ़माता पूजा के दौरान मुर्गे की बलि देने का मामला तूल पकड़ गया है। …और पढ़ें

HighLights
- गढ़माता पूजा के दौरान मुर्गे की बलि देने पर विवाद
- मंदिर ट्रस्ट की शिकायत के बाद बैगा किशोर नेताम गिरफ्तार
- मर्यादा और श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर की पहाड़ी में गढ़माता पूजा के दौरान मुर्गे की बलि देने का मामला तूल पकड़ गया है। घटना के बाद मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट ने आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने 22 मई को बैगा किशोर नेताम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 19 मई को मां बम्लेश्वरी के ऊपरी मंदिर क्षेत्र में पुराने रोपवे के पास स्थित एक चट्टान को गढ़माता मानकर बैगा पद्धति से पूजा-अर्चना की गई थी। इस दौरान राज बैगा किशोर नेताम द्वारा मुर्गे की बलि दी गई।
प्रशासन से विधिवत अनुमति ली गई थी
बताया जा रहा है कि पूर्व में विवाद की स्थिति को देखते हुए पूजा के लिए प्रशासन से विधिवत अनुमति ली गई थी। पूजा के दौरान एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे। मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।
डोंगरगढ़ थाने में लिखित शिकायत
मामले की जानकारी सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने डोंगरगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि बलि प्रथा से मंदिर की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा प्रभावित हुई है तथा श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।



