Uncategorized

मां बम्लेश्वरी के दरबार में राजनांदगांव पुलिस ने लगाई हाजिरी:पुलिस बैंड की धुनों से गूंजा मंदिर परिसर, शांतिपूर्ण नवरात्रि आयोजन के बाद की आरती — मुख्य खबर

शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में राजनांदगांव पुलिस बल ने श्रद्धा और भक्ति के साथ आरती और पूजा-अर्चना की। नवरात्रि के दौरान चुनौतीपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के बाद पुलिसकर्मियों ने मां के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। मां बम्लेश्वरी के दर्शन और आरती के दौरान राजनांदगांव पुलिस बैंड ने भक्तिमय धुनें प्रस्तुत कीं। इन धुनों से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने भी पुलिस बैंड की प्रस्तुति का आनंद लिया और इसकी सराहना की। बिना दुर्घटना और अपराध के संपन्न हुआ मेला पुलिस के अनुसार, इस बार नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों के चलते किसी पदयात्री के साथ दुर्घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस ने यह भी बताया कि मेले के दौरान किसी आपराधिक घटना की जानकारी सामने नहीं आई और धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन कराने पर रहा जोर डोंगरगढ़ में नवरात्रि मेले के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस ने श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की थी। राजनांदगांव पुलिस ने आयोजन के सफल संचालन में सहयोग करने वाले नागरिकों और श्रद्धालुओं का आभार जताया। पुलिस ने कहा कि वह आगे भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!