Uncategorized

घर का ताला तोड़कर नाबालिग ने चुराए 8लाख के गहने:मां के साथ गांव गई थी महिला, लौटने पर टूटी मिली अलमारी; आमानाका पुलिस ने गहने बरामद किए — मुख्य खबर

रायपुर के सरोना आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी करने के मामले में आमानाका पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे और निशानदेही पर चोरी के गहने बरामद किए हैं। घटना के कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने मामले का खुलासा करने का दावा किया है। दो दिन बाद घर लौटी तो टूटी मिली अलमारी महिला ने पुलिस को बताया कि वह 18 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे घर में ताला लगाकर अपनी मां के साथ भानुप्रतापपुर गई थी। 19 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे वापस लौटी तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का लॉक और अंदर बना लॉकर टूटा मिला। जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने गायब थे। महिला के मुताबिक, चोरी हुए गहनों में सोने की दो चेन, दो लॉकेट, दो चूड़ियां, नाक की दो नथ, चेन वाली सोने की बालियां और चांदी के पायल सहित अन्य सामान शामिल था। इनकी कुल कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है। पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसा था चोर महिला की शिकायत के मुताबिक, चोर घर की पिछली दीवार फांदकर पीछे के दरवाजे तक पहुंचा और उसका ताला तोड़कर अंदर घुसा। इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर गहने चोरी कर लिए। शिकायत पर आमानाका थाने में अपराध क्रमांक 355/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(a) में केस दर्ज किया गया। पूछताछ में चोरी कबूली, गहने बरामद मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया, अतिरिक्त डीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर ने पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महिला व आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, संदेह के आधार पर विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर गहने बरामद किए गए। बालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!