Uncategorized

लैलूंगा में वन महोत्सव 2026: बूढ़ादेव पूजा स्थल पर हुआ वृहद पौधरोपण, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

झूनकी टोंगरी के कक्ष क्रमांक 222 में साल, पीपल, बरगद, साजा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

लैलूंगा। वन महोत्सव 2026 के तहत बुधवार को लैलूंगा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 222 पी.एफ. झूनकी टोंगरी स्थित बूढ़ादेव पूजा स्थल पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त वनमंडलाधिकारी एम.एल. सिदार के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्राधिकारी ए.एस. किण्डो के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में वन विभाग की अधिकारी निरंजनी तिर्की तथा लैलूंगा वन परिक्षेत्र के सभी सीएफओ और बीएफओ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के दौरान साल, बरगद, पीपल, गूलर, साजा, छतवन, पुत्रजीवी, सिंदूरी, मैदा, पंडरी, अमरूद, श्रीआंवला, आम, हड़जोड़ सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर जिला जनपद पंचायत के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सभापति रामेश बेहरा, जनपद पंचायत सभापति कल्पना भोय, जनपद पंचायत अध्यक्षा ज्योति भगत, बीडीसी विनय जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, ग्राम पंचायत पाकरगांव एवं रूडूकेला के सरपंच-उपसरपंच, वन प्रबंधन समिति पाकरगांव और केंदटिकरा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पूर्व सरपंच, बैगा पुजारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!