छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट में युवक ने खुद पर केरोसीन डाला,आत्मदाह का प्रयास:घर का रास्ता बंद होने और प्रताड़ना का लगाया आरोप, परिवार सहित मांगी इच्छा मृत्यु




छत्तीसगढ़ के धमतरी में जनदर्शन के दौरान एक युवक ने कलेक्ट्रेट परिसर में खुद पर केरोसीन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने अपने घर के लिए रास्ता बंद होने और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी। इस घटना से कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। युवक ने खुद पर केरोसीन डाल लिया था और अपनी जेब से माचिस निकालने की कोशिश कर रहा था। पास में मौजूद नगर सैनिक के जवानों ने तुरंत उसे पकड़ा। युवक की बच्ची भी मौके पर मौजूद थी। जवानों ने युवक को कलेक्ट्रेट के वॉशरूम ले जाकर पानी से नहलाया। इसके बाद रुद्री थाना पुलिस को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई। युवक ने वीडियो में बोलते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी वाले बहुत दिनों से तकलीफ में रखे हैं। प्रशासन से रास्ता दिलाने की मांग पीड़ित रोहित सोनी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पिछले लगभग 60 सालों से इतवारी बाजार उपस्वास्थ्य केंद्र के पीछे रह रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने उनके घर आने-जाने का रास्ता खोदकर बंद कर दिया है और बार-बार विवाद कर धमकियां भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि रास्ता खोदकर गड्ढा बना दिया गया है, जिससे अब उनके घर तक आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया है। रोहित सोनी ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें घर तक आने-जाने के लिए रास्ता उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास यही एक घर है और परिवार में 8 सदस्य हैं, जिनका जीवन इससे प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि उन्हें कुछ लोगों द्वारा धमकियां भी दी जा रही हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!