छत्तीसगढ़

खूंखार हथिनी ने एक और ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, पहले भी ले चुकी 3 जान, अब सरगुजा की ओर बढ़ रही


जशपुर और रायगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में इन दिनों एक हथिनी और उसका बच्चा घुम रहे हैं। हथिनी ने अबतक 4 लोगों की जान ले ली है। शनिवार सुबह हथिनी ने …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 26 Jul 2025 12:35:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Jul 2025 12:35:45 PM (IST)

खूंखार हथिनी ने एक और ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, पहले भी ले चुकी 3 जान, अब सरगुजा की ओर बढ़ रही
हथिनी और उसका बच्चा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुर: जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में एक हथिनी और उसका बच्चा घूम रहे हैं, जो आम लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। पत्थलगांव रेंज के बालाझर गांव में हथिनी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। इसी हथिनी ने 3 दिन पहले रायगढ़ जिले के लैंलूगा क्षेत्र में एक बच्चे समेत 3 लोगों की जान ले ली है।

जानकारी के अनुसार चोरपानी निवासी सालिक राम टोप्पो (52 वर्ष) शनिवार की सुबह जंगल गया हुआ था। जहां इसका सामना हाथी से हो गया। इससे पहले की हाथी को देख कर सालिक राम संभल पाता, हाथी ने उसे कुचल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर वही मादा हाथी और उसका शावक है।

बताया जा रहा है कि लुडेग के हाई स्कूल से निकल कर हथिनी और शावक बालाझर होते हुए सरगुजा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस आक्रमक हाथी ने शुक्रवार को हाई स्कूल कैंपस में एक बाइक और वन विभाग के सकार्पियो वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। फिलहाल वन विभाग के कर्मचारी ड्रोन की सहायता से इसकी निगरानी और एलर्ट जारी करने में जुटे हुए हैं।

3 लोगों को पहले ही मार दिया है

बता दें कि इस हथिनी ने ही 3 दिन पहले रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में 3 लोगों की जान ले ली थी। हथिनी ने एक 3 साल के बच्चे को और एक महिला को सूंड से पटककर मार डाला था। वहीं एक कच्चे मकान को गिरा दिया था, जिसके दीवार नीचे आने के कारण एक आदमी की मौत हो गई थी। अब इस हथिनी ने एक और ग्रामीण को कुचलकर मार डाला।

यह भी पढ़ें:रायपुर में भारी बारिश से कालोनियों में भरा पानी, आक्रोशित लोग मुंबई-हावड़ा हाईवे पर उतरे, दो किलोमीटर लंबा जाम

इस मौसम में हर साल होते हैं हाथियों के हमले

गौरतलब है कि बरसात का मौसम आते ही प्रदेश के उत्तरी जिलों के जंगली इलाकों से निकलकर हाथियों के झुंड सिहायसी इलाकों में चले आते हैं। धान की फसल खाने या खाने की तलाश में ये विशालकाय जानवर गांवों में घुस आते हैं और आंतक मचाते हैं। इन इलाकों में हर साल कई बेकसूर लोग हाथिओं के हमले का शिकार हो जाते हैं। वन विभाग की ओर से लगातार निगरानी और ट्रेकिंग की जाती है, वाबजूद इसके ऐसी घटनाएं हो जाती हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!