छत्तीसगढ़

दुनिया के सबसे गर्म शहरों में राजनांदगांव दूसरे नंबर पर, 45°C पर उबला शहर; अगले 4 दिन भीषण लू का अलर्ट


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव इस सीजन में तपते तापमान का केंद्र बन गया है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में अब तक का सबसे अधिक है।

वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा में पारा 45.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अधिक तापमान वाले स्थानों में शामिल बताया जा रहा है।

मौसम विभाग का क्या कहना

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है। शुष्क मौसम और लगातार बढ़ते तापमान के कारण हालात और गंभीर हो सकते हैं। प्रदेश के अन्य शहरों की बात करें तो दुर्ग में 43.2°C, रायपुर में 42.8°C और बिलासपुर में 42.4°C तापमान दर्ज किया गया। इससे साफ है कि पूरा क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है।

देशभर में गर्मी का असर

देशभर में भी गर्मी का असर दिख रहा है। महाराष्ट्र के वर्धा और नागपुर क्षेत्र में तापमान 44 से 44.2°C तक पहुंच गया है, जबकि अमरावती और अफ्रीका के खार्तूम जैसे शहरों में भी पारा 43-44°C के आसपास बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार गर्मी की तीव्रता का बड़ा कारण एल नीनो है। समुद्र के तापमान में बढ़ोतरी से मौसम का संतुलन बिगड़ा है, जिसके चलते अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है।

एक्सपर्ट का क्या कहना है

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है और लू का असर और तेज हो सकता है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल में सबसे अधिक तापमान लगातार राजनांदगांव में दर्ज हो रहा है, जबकि पहले यह रिकॉर्ड रायपुर और दुर्ग के नाम रहता था।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान

राजनांदगांव : 45.0°C

दुर्ग: 43.2°C

रायपुर: 42.8°C

बिलासपुर: 42.4°C

जगदलपुर: 39.8°C

अंबिकापुर: 39.6°C

दुनिया के प्रमुख शहरों में तापमान

बांदा – 45.4°C

राजनांदगांव – 45°C

वर्धा/नागपुर क्षेत्र – 44–44.2°C

अमरावती – 44°C

खार्तूम (सूडान) – 43°C

यह भी पढ़ें- रायपुर में बड़ा फ्रॉड: फर्जी लोन एजेंट का जाल, आधार-पैन कार्ड लेकर लाखों रुपये की ठगी



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!