छत्तीसगढ़

दुर्ग में भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी, त्रैमासिक परीक्षा पर अलग से आदेश जारी होगा

दुर्ग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ने 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। यह आदेश 25 सितंबर की शाम 6:19 बजे जारी किया गया।

जारी आदेश के मुताबिक, जिले के सभी सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त और बीएसपी स्कूल बंद रहेंगे। यानी 26 सितंबर को जिले में किसी भी श्रेणी के स्कूल में पढ़ाई नहीं होगी।

इस आदेश की कॉपी कलेक्टर समेत कई अधिकारियों और सभी स्कूल प्रमुखों को भेजी गई है, ताकि सभी संबंधित पक्षों को समय पर जानकारी मिल सके और छुट्टी का पालन सुनिश्चित हो सके।

हालांकि, स्कूलों में होने वाली त्रैमासिक परीक्षाओं को लेकर अलग से आदेश जारी होगा। इसके लिए कलेक्टर की मंजूरी के बाद नए निर्देश दिए जाएंगे।

इसका मतलब है कि छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा कार्यक्रम के लिए नए आदेश का इंतजार करना होगा। परीक्षा को लेकर अभी कोई स्पष्ट कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 25 सितंबर को भी छुट्टी का आदेश देर से आया था। उस दिन सुबह करीब 10 बजे आदेश जारी होने से कई बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे, जिन्हें बाद में वापस लौटना पड़ा।

देर से आदेश जारी होने के कारण अभिभावकों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बार आदेश 25 सितंबर की शाम ही जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!