छत्तीसगढ़
13 हजार से अधिक गरीब परिवार के बच्चे पढ़ेंगे प्राइवेट स्कूलों में, RTE के तहत मिला बड़ा मौका


इस वर्ष प्रदेश के 6868 निजी स्कूलों में कुल 22,016 सीटें आरटीई के तहत निर्धारित की गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में अभिभावकों ने आवेदन किया था। शिक्षा विभाग के अनुसार राज्यभर से 38,439 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 27,203 आवेदन पात्र और 11,236 आवेदन अपात्र पाए गए।



