छत्तीसगढ़

CM निवास बगिया बना आस्था का केंद्र: रामनवमी पर 4 दिवसीय भव्य महायज्ञ, हजारों श्रद्धालु जुटे

पत्थलगांव / रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में चार दिवसीय भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 25 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में शामिल हुईं। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां भक्ति संगीत, जयकारों और धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज लगातार सुनाई दे रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से संत-महात्मा और श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं, जिससे बगिया इन दिनों आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के अंतिम दिन, 28 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!