छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, पेड़ से गिरकर मौत पर भी मिलेगा 4 लाख का मुआवजा


कानूनी जानकारों के अनुसार, यह फैसला भविष्य में ऐसे मामलों के लिए महत्वपूर्ण नजीर साबित हो सकता है। अब यदि कोई व्यक्ति आंधी, तूफान, तेज बारिश या अन्य प्राकृतिक परिस्थितियों के दौरान दुर्घटना का शिकार होकर जान गंवाता है, तो उसके परिजनों को प्राकृतिक आपदा राहत योजना के तहत मुआवजा मिलने का रास्ता और स्पष्ट हो गया है। हाईकोर्ट के इस फैसले से उन परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके मुआवजे के दावे प्राकृतिक आपदा की संकीर्ण व्याख्या के आधार पर खारिज कर दिए गए थे।




