छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लू और वज्रपात की चेतावनी, 45 डिग्री के करीब रहेगा आज तापमान


CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है और आने वाले दिनों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 09:40:39 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 09:42:44 AM (IST)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लू और वज्रपात की चेतावनी, 45 डिग्री के करीब रहेगा आज तापमान
छत्तीसगढ़ में लू और वज्रपात की चेतावनी।

HighLights

  1. एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार
  2. तीन दिनों तक लू जैसी स्थिति बनने की संभावना
  3. मौसम को प्रभावित करने वाले कई सिस्टम सक्रिय

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है और आने वाले दिनों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 28.3 डिग्री पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने और लू चलने की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है।

हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं

हालांकि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। बावजूद इसके गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई

तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले तीन दिनों तक लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव में 44.5 और 44.4 डिग्री बिलासपुर में दर्ज किया गया। जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा।

माना एयरपोर्ट में अधिकतम 43.8, दुर्ग में 43.9 और पेण्ड्रारोड में 42.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जगदलपुर अपेक्षाकृत ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री दर्ज हुआ। रायपुर में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 38% और शाम को 22% रही। पूरे प्रदेश में वर्षा शून्य रही। उमस और गर्मी का असर और अधिक महसूस किया गया।

मौसम को प्रभावित करने वाले कई सिस्टम सक्रिय

प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले कई सिस्टम सक्रिय हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं। जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा पहुंच रही हैं। इसके कारण कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद एक से तीन डिग्री तक गिरावट संभव है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना जताई गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!