छत्तीसगढ़

9 दिन पहले चुराई बाइक, बेचने की कोशिश में चोर गिरफ्तार, दूसरा फरार



पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। भास्कर न्यूज | बसदेई जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत बसदेई पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने की फिराक में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से बिना नंबर की एचएफ डिलक्स बाइक जब्त की है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। 26 अप्रैल को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बसदेई हाई स्कूल के सामने मेन रोड के पास एक व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जगरनाथ दुबे उर्फ टांगर पंडित (24 वर्ष), निवासी ग्राम बिरमताल को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान जब उससे बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 9 दिन पहले एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर विश्रामपुर क्षेत्र के आसपास से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने चोरी का मामला पाते हुए धारा 35(1-घ)/303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर बाइक जब्त कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!