छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान, तीनों अवसरों पर 5-5 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने इस साल के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। राज्य के सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में तीनों अवसरों पर 5-5 दिन की छुट्टी रहेगी। यानी पूरे साल इन तीन छुट्टियों को मिलाकर स्कूल 15 दिन बंद रहेंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक दशहरा के मौके पर 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक 5 दिन का अवकाश रहेगा। इस अवधि में राज्य के स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी।

दीपावली के लिए 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक 5 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। इस दौरान भी स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी।

साल के अंत में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। इस तरह दिसंबर में भी विद्यार्थियों को लगातार 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश 6-6 दिन का था। दशहरा पर 29 सितंबर से 4 अक्टूबर, दीपावली पर 20 से 25 अक्टूबर और शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर तक छुट्टी रही थी।

इस हिसाब से पिछले सत्र में इन तीनों अवसरों पर कुल 18 दिन का अवकाश था, जबकि 2026 में यह घटकर 15 दिन हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!