छत्तीसगढ़

Bilaspur NSUI Protest NEET Paper Leak



NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को शाम 4 बजे बिलासपुर में NSUI द्वारा सांसद निवास का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन से पहले दोपहर 3 बजे नेता व कार्यकर्ता नगर निगम के पास जुटेंगे। दावा किया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-युव

.

NSUI और कांग्रेस नेताओं ने कहा कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

ट्रैफिक एएसपी बोले-रूट डायवर्ट कर बनाएंगे व्यवस्था एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन के चलते नेहरू चौक पर जाम की स्थिति बनेगी। लिहाजा, अव्यवस्था से बचने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान लोग डायवर्ट रूट का इस्तेमाल कर जाम से बच सकते हैं। इसके लिए रूट प्लान तैयार किया गया है।

इन सड़कों का करना होगा इस्तेमाल

  • महामाया चौक की तरफ से आने वालों को सीपत चौक, रिवर व्यू, छत्तीसगढ़ भवन रोड से डायवर्ट किया जाएगा।
  • मुंगेली नाका की तरफ से नेहरू चौक आने वालों को वेयर हाऊस, स्मार्ट रोड व आई कार्यालय रोड का इस्तेमाल करेंगे।
  • देवकीनंदन चौक की तरफ से आने वालों को वृहस्पति बाजार, राजेंद्र नगर, तहसील कार्यालय रोड का उपयोग करेंगे।
  • रायपुर रोड की तरफ उसलापुर के लिए तिफरा से घुरू, महाराणा प्रताप चौक, ओम नगर रूट का इस्तेमाल करेंगे।
  • सिंधी कॉलोनी, नेहरू नगर की तरफ से आने वाले नेहरू चौक जाने की बजाए वृहस्पति बाजार रोड का इस्तेमाल करेंगे।
  • भारी वाहनः इस दौरान सीपत, रतनपुर, रायपुर समेत चारों दिशाओं से आने वाले वाहनों को बाइपास से ही डायवर्ट किया जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!