छत्तीसगढ़
सरकारी नौकरी पाने वालों के लिए बड़ी राहत! अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें नया आदेश


मामला अंबिकापुर नगर निगम में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी के परिवार से जुड़ा है। कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु हो गई थी। परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी थे, जिनका पालन-पोषण मृतक कर्मचारी की आय पर निर्भर था। पिता के निधन के बाद उनके बेटे ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया, लेकिन नगर निगम ने यह कहते हुए आवेदन निरस्त कर दिया कि उसकी मां पहले से ही सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं।




