छत्तीसगढ़

बारिश में NH-343 बदहाल,35 किमी का सफर 3 घंटे में:अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर गड्ढे और कीचड़ से परेशानी, कई बसों ने बदला रूट




बलरामपुर-रामानुजगंज। लगातार बारिश के कारण अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग-343 की हालत खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, कीचड़ और पानी भरने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। अंबिकापुर से राजपुर तक करीब 35 किलोमीटर का सफर तय करने में अब 2 से 3 घंटे लग रहे हैं। बलरामपुर, राजपुर, रामानुजगंज और अंबिकापुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। गड्ढों में भरा पानी, भारी वाहन भी फंस रहे NH-343 पर राजपुर से पाढ़ी और राजपुरी खुर्द से भफौली के बीच कई जगह सड़क के गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ है। पानी जमा होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता और फिसलने का खतरा बना रहता है। कई जगह भारी वाहन भी फंस रहे हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुरी खुर्द से पाढ़ी और बड़कीमहरी से रामानुजगंज तक सड़क निर्माण और मजबूतीकरण का काम चल रहा है। लगातार बारिश के कारण निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी हुई है और कई स्थानों पर सड़क की स्थिति और बिगड़ गई है। मुरुम की जगह मिट्टी डालने का आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के दौरान गड्ढों की मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। कई जगह मुरुम की जगह मिट्टी डालने से सड़क पर कीचड़ फैल गया है। इसका सीधा असर छात्रों, मजदूरों और मरीजों को आने-जाने में हो रहा है। बसों ने बदला रूट, यात्रियों की मुश्किल बढ़ी सड़क की खराब हालत के कारण अंबिकापुर से रामानुजगंज और गढ़वा जाने वाली कई बसों ने अपना रूट बदल दिया है। अब ये बसें राजपुर की जगह प्रतापपुर होकर चल रही हैं। इससे राजपुर, पाढ़ी, भफौली, बरियो, पस्ता, झींगों, परसा और ककना क्षेत्र के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बसों की संख्या कम होने के कारण उपलब्ध बसों में भीड़ भी बढ़ रही है। स्थायी समाधान के निर्देश कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर लगातार मरम्मत का काम चल रहा है। उन्होंने माना कि भारी बारिश से कई जगह सड़क खराब हुई है। कलेक्टर ने संबंधित एसडीओ को खराब हिस्सों के स्थायी समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!