छत्तीसगढ़

बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटकर धमतरी में सीएएफ जवान ने घर में लगाई फांसी, परिवार में मातम


परिजनों के मुताबिक रविवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी घर से निकलकर थाने चली गई थी। इसी बीच परिवार के लोगों …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 11 May 2026 06:23:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 06:31:50 PM (IST)

बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटकर धमतरी में सीएएफ जवान ने घर में लगाई फांसी, परिवार में मातम
जागेश्वर प्रसाद ठाकुर

HighLights

  1. रविवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ।
  2. इस विवाद के बाद पत्नी घर से निकलकर थाने चली गई थी।
  3. इसी बीच परिवार के लोगों को स्थिति की जानकारी मिली।

धमतरी। शहर की सपना पिंक सिटी कॉलोनी में रविवार देर शाम एक सीएएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) जवान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद ठाकुर (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह रायपुर में पदस्थ थे और हाल ही में चुनाव ड्यूटी के सिलसिले में पश्चिम बंगाल गए हुए थे।

ड्यूटी से लौटने के बाद वे पांच दिन की छुट्टी पर अपने गृह नगर धमतरी आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जागेश्वर प्रसाद ठाकुर पिछले नौ वर्षों से सपना पिंक सिटी कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। उनके तीन छोटे बच्चे हैं।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के मुताबिक रविवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

विवाद के बाद पत्नी घर से निकलकर थाने चली गई थी। इसी बीच परिवार के लोगों को स्थिति की जानकारी मिली। छोटे भाई त्रिभुवन ठाकुर ने जब जागेश्वर को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ।

अनहोनी की आशंका होने पर परिजन घर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। पीछे की ओर से देखने पर जागेश्वर फांसी के फंदे पर लटके हुए दिखाई दिए।

घटना की सूचना मिलते ही वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे और तत्काल मदद करते हुए शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!