Rcb Vs Mi Live Score:आरसीबी की झटके से शुरुआत, दीपक चाहर ने भेजा विराट कोहली को पवेलियन – Rcb Vs Mi Ipl Live Score: Royal Challengers Bengaluru Vs Mumbai Indians Today Match Scorecard Updates

09:39 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: आरसीबी की झटके से शुरुआत
आरसीबी की शुरुआत झटके से हुई है। दीपक चाहर ने विराट कोहली को कैच आउट कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब बेथेल का साथ देने इम्पैक्ट बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल आए हैं।
09:36 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: आरसीबी की पारी शुरू
आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और जैकब बेथेल क्रीज पर मौजूद हैं।
09:21 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: मुंबई ने आरसीबी को दिया 167 रनों का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 167 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को रायपुर में खेले जा रहे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। उनके लिए तिलक वर्मा ने 57 रनों की पारी खेली। वहीं, आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट लिए जबकि हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड के नाम एक-एक विकेट रहा।
09:00 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: तिलक वर्मा का अर्धशतक
तिलक वर्मा ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और फिलहाल उनका साथ राज बावा दे रहे हैं।
08:52 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: मुंबई की आधी टीम लौटी पवेलियन
132 के स्कोर पर मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। रोमारियो शेफर्ड ने विल जैक्स को बेथेल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। अब तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं और वह अर्धशतक के करीब हैं।
08:37 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: नमन अर्धशतक से चूके
नमन धीर की शानदार पारी का अंत रासिख सलाम डार ने किया। नमन अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 32 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए।
08:35 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: तिलक-नमन की साझेदारी
तिलक और नमन ने शानदार साझेदारी कर मुंबई इंडियंस को संभाले रखा है। इन दोनों की साझेदारी से मुंबई का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।
07:46 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: भुवनेश्वर कुमार का कहर
मुंबई पर भुवनेश्वर कुमार कहर बनकर बरसे हैं। उन्होंने पहले रेयान रिकेल्टन को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद रोहित शर्मा (22) को आउट किया। टीम को तीसरा झटका भी उन्होंने ही दिया। इस मैच में हार्दिक की जगह कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल सके। अब क्रीज पर नमन धीर और तिलक वर्मा मौजूद हैं।
07:46 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: मुंबई को पहला झटका
मुंबई को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब रोहित शर्मा का साथ देने नमन धीर आए हैं।
07:07 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर।


