छत्तीसगढ़

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर राइस ब्रान तेल का टैंकर पलटा, दो मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिरे, बहते तेल में लगी भीषण आग


अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर बुधवार दोपहर राइस ब्रान तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।

Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 08:33:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 08:33:12 PM (IST)

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर राइस ब्रान तेल का टैंकर पलटा, दो मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिरे, बहते तेल में लगी भीषण आग
अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर राइस ब्रान तेल का टैंकर पलटा।

HighLights

  1. घटना बलरामपुर जिले के फुलीडूमर घाट के पास हुई
  2. खेत में जल रहा था कचरा, संपर्क में आते ही लगी आग
  3. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

नईदुनिया न्यूज, वाड्रफनगर। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर बुधवार दोपहर राइस ब्रान तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर से तेजी से तेल बहने लगा और पक्की सड़क से होता हुआ नजदीक के खेत में जा पहुंचा। सड़क पर तेल फैलने से फिसलन बढ़ गई, जिससे दो मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े।

इस बीच खेत में जल रहे कचरे तक तेल पहुंचते ही भीषण आग लग गई। सूचना पर बसंतपुर पुलिस और वाड्रफनगर से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना बलरामपुर जिले के फुलीडूमर घाट के पास हुई

घटना छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में फुलीडूमर घाट के पास हुई। बताया जा रहा है कि लटोरी के नजदीक स्थित किसी राइस मिल से राइस ब्रान तेल को टैंकर में लोड कर रिफाइन करने के लिए बनारस स्थित फैक्ट्री ले जाया जा रहा था।

टैंकर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सड़क पर ही पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें भरा हजारों लीटर राइस ब्रान तेल तेजी से सड़क पर बहने लगा।

गुजर रहे दो मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े

सड़क पर तेल फैलने से इसका हिस्सा पूरी तरह चिकना हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो मोटरसाइकिल सवार फिसलन के कारण अनियंत्रित होकर गिर पड़े। दोनों को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें उठाकर सड़क किनारे किया। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।

खेत में जल रहा था कचरा, संपर्क में आते ही लगी आग

बहता हुआ तेल सड़क किनारे स्थित एक खेत तक पहुंच गया। खेत में किसान ने कचरा जलाकर रखा था। तेल के संपर्क में आते ही कचरे ने भीषण आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तेल में लगी आग पर काबू पाना स्थानीय स्तर पर संभव नहीं था।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

इस पर वाड्रफनगर से दमकल वाहन बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक खेत का बड़ा हिस्सा और सड़क किनारे की झाड़ियां जल चुकी थीं। प्रारंभिक जांच में मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह मानी जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!