Bilaspur Protest Lathi Charge | NEET Paper Leak Govt Brutality

NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में एनएसयूआई और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है।
.
कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच की मांग करते हुए राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जो लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पेज में पोस्ट करके साय सरकार की आलोचना की है।

बिलासपुर में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए प्रदर्शनकारी।

बिलासपुर में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए प्रदर्शनकारी।

बिलासपुर में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए प्रदर्शनकारी।
केंद्रीय मंत्री का निवास घेरने निकले थे प्रदर्शनकारी
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में बुधवार 3 जून को आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शनकारी सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने सांसद आवास से पहले ही बैरिकेडिंग कर दी थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फट गया था।
देवेंद्र यादव का कुर्ता फट गया था
हंगामे के दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फट गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

प्रदर्शन में घायल हुए प्रदर्शनकारियों की जांच करते हुए डॉक्टर।
इसके बाद जब प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। घटना में कई छात्र और कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया।
धक्का–मुक्की में पुलिसकर्मियों का भी चोट आई : सीएसपी नितेश
पुलिस ने मौके से एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
वहीं पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान कई जवान भी घायल हुए हैं। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह के मुताबिक धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज।
अब पढ़े दीपक बैज ने क्या कहा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने लाठीचार्ज की घटना पर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, कि परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर शांतिपूर्वक घेराव था।
इस घेराव में सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशान के द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया है। इसकी कड़ी निंदा करता हूं। 50 से अधिकारी छात्र पुलिस के लाठीचार्ज से घायल है। क्या लोकतंत्र में आवाज नहीं उठाया जा सकता है।
प्रदेश में सुशासन नाम मात्र का है। अपराध रुक नहीं रहा। लाठीचार्ज घटना की घोर निंदा करता हूं। जो भी अधिकारी इस घटनाक्रम के पीछे दोषी है, उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए।



