यूट्यूब चैनल से मिलते रहे सुराग, गांव पहुंची घरघोड़ा पुलिस तो हाथ लगा फरार चोर

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत बाइक और मोबाइल चोरी के एक फरार आरोपी विकास चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस…और पढ़ें

HighLights
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता।
- सोशल मीडिया पर सक्रियता बनी गिरफ्तारी का कारण।
- तकनीक और मुखबिर तंत्र के तालमेल से शातिर चोर पहुंचा जेल।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: बाइक और मोबाइल चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपित की तलाश में घरघोड़ा पुलिस उसके यू-ट्यूब चैनल पर भी नजर रख रही थी।लेकिन उसकी गतिविधियां ही उसकी गिरफ्तारी का रास्ता बन गईं। इसी दौरान मुखबिर से उसके गांव में मौजूद होने की सूचना मिली और पुलिस ने चुहकीमार में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- भोपाल एक्सप्रेस में कटनी से बिलासपुर आ रही महिला के साथ हुई थी वारदात, नींद खुलने पर गायब था पर्स




