छत्तीसगढ़

West Asia Conflict Live:नेतन्याहू बोले- हमने अमेरिका को युद्ध में नहीं धकेला; लेबनान पर इस्राइल का बड़ा हमला – West Asia Conflict Live Updates 21 Day Iran Israel Us Gulf Countries Trump Netanyahu News In Hindi


12:57 AM, 20-Mar-2026

7 देशों ने ईरान के हमलों और होर्मुज जलसंधि बंद करने की कोशिश की कड़ी निंदा की

कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, जापान और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं ने ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इन देशों ने असैनिक वाणिज्यिक जहाजों, नागरिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और तेल-गैस प्रतिष्ठानों पर हमले और होर्मुज जलसंधि को लगभग बंद करने की घटनाओं की सबसे कड़ी शब्दों में निंदा की। साथ ही इन देशों ने ईरान से अनुरोध किया है कि वह अपनी धमकियां और जलसंधि बंद करने के प्रयास रोक दे। बयान में कहा गया है कि नेविगेशन की स्वतंत्रता अंतरराष्ट्रीय कानून का एक मूलभूत सिद्धांत है।

12:52 AM, 20-Mar-2026

दक्षिण लेबनान में फिर से इस्राइल हवाई हमले

लेबनान से प्राप्त खबरों के अनुसार, इस्राइल की सेना ने दक्षिण लेबनान के मारजायून क्षेत्र में कब्रिखा और टौलेन कस्बों को निशाना बनाया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमलों में इलाके में तनाव बढ़ गया है, लेकिन अभी तक किसी के घायल होने या नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। यह हमले हाल ही में क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच किए गए हैं।

12:51 AM, 20-Mar-2026

सऊदी अरब ने पूर्वी क्षेत्र में तीन ड्रोन नष्ट किए

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने देश के पूर्वी क्षेत्र में तीन ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। इससे पहले, एक ड्रोन पूर्वी बंदरगाह शहर यानबू स्थित रिफाइनरी में गिर गया था। साथ ही, यानबू बंदरगाह की ओर जा रहे एक बैलिस्टिक मिसाइल को भी नष्ट कर दिया गया। सऊदी अरब ने कहा कि सभी हमलों को समय रहते रोक लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

12:49 AM, 20-Mar-2026

नेतन्याहू बोले- हवा से क्रांति नहीं हो सकती

नेतन्याहू ने कहा कि अब ईरान के पास यूरेनियम समृद्ध करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि ईरानी लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे या देश पर नियंत्रण हासिल करेंगे। नेतन्याहू ने कहा कि हवा से क्रांति नहीं की जा सकती, इसके लिए जमीन पर भी कोई कदम होना चाहिए। जमीन पर कदम उठाने के कई रास्ते हो सकते हैं, लेकिन मैं उनका विवरण साझा नहीं करूंगा।

12:47 AM, 20-Mar-2026

इस्राइल ने अमेरिका को इस युद्ध में नहीं धकेला- बेंजामिन नेतन्याहू

पत्रकारों से बातचीत के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि अमेरिका को इस युद्ध में नहीं धकेला गया है। अमेरिका इस्राइल के लिए नहीं, बल्कि इस्राइल के साथ मिलकर युद्ध लड़ रहा है।

 

12:34 AM, 20-Mar-2026

West Asia Conflict Live: नेतन्याहू बोले- हमने अमेरिका को युद्ध में नहीं धकेला; लेबनान पर इस्राइल का बड़ा हमला

पश्चिम एशिया में युद्ध का ताप लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका और इस्राइल के हमलों से ज्वालामुखी की तरह भड़क रहे मोर्चे पर ईरान भी सख्त पलटवार कर रहा है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच यह संघर्ष अब 21वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!