छत्तीसगढ़

उत्तरी छत्तीसगढ़ में 19 से 24 सितंबर तक बारिश के आसार, 22 से 24 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना

दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 19 से 24 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति भी बन सकती है।

विशेष रूप से 22 से 24 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम में आगामी बदलाव और बारिश की संभावना से धान की खेती करने वाले किसानों को राहत मिली है। धान के पौधों में बालियां निकलने की स्थिति है, ऐसे में आगामी दिनों में होने वाली बारिश खेती के लिए लाभदायक होगी।

मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर के आसपास अंडमान सागर और उसके आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके धीरे-धीरे मजबूत होने तथा अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने के संकेत हैं। इसके प्रभाव से मध्य भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 24 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं 22 से 24 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार सरगुजा संभाग में भी इस बदलाव का असर देखने को मिल सकता है। अगले कुछ दिनों में बादल बढ़ने के साथ कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

22 से 24 सितंबर का समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि इस अवधि में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!