छत्तीसगढ़

Ind W Vs Sa W Live Score:दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका, नादिन डी क्लार्क बनीं श्री चरणी का शिकार – Sa W Vs Ind W Live: T20 World Cup 2026 South Africa-w Vs India-w Scorecard Old Trafford Cricket Ground Stretfo


10:16 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका

दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका श्री चरणी ने दिया। उन्होंने नादिन डी क्लार्क को बोल्ड किया। वब सिर्फ पांच रन बना सकीं। अब मारिजान काप का साथ देने क्लो ट्रायन आई हैं।

10:08 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका 122 के स्कोर पर शेफाली वर्मा ने दिया। उन्होंने श्री चरणी के हाथों तजमिन ब्रिट्स को कैच कराया। वह 36 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुईं। अब नादिन डी क्लार्क बल्लेबाजी के लिए आई हैं।

09:59 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: मारिजान काप का अर्धशतक

मारिजन काप ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं और तजमिन ब्रिट्स के साथ 86 रनों की साझेदारी निभा चुकी हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 111 रन है।

09:18 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: वोल्वार्ड्ट के बाद डर्कसन आउट

दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका भी श्री चरणी ने दिया। उन्होंने एनेरी डर्कसन को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाईं। अब तजमिन का साथ देने मारिजन कप आई हैं। छह ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 25 रन है।

09:15 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका श्री चरणी ने दिया। उन्होंने कप्तान एल. वोल्वार्ड्ट को अपना शिकार बनाया। वह 21 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुईं। अब तजमिन ब्रिट्स का साथ देने एनेरी डर्कसन आई हैं।

08:59 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान एल. वोल्वार्ड्ट और तजमिन ब्रिट्स क्रीज पर बैठे हैं।

08:42 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 159 रनों का लक्ष्य

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 159 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। उनके लिए शेफाली वर्मा ने 31 रनों की पारी खेली। वहीं, मारिजन कप और शबनम इस्माइल ने दो-दो विकेट लिए जबकि मलाबा, आयाबोंगा खाका और नादिन डी क्लार्क ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

08:30 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को छठा झटका मलाबा ने दिया। उन्होंने दीप्ति शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 29 रन बनाकर आउट हुईं। अब ऋचा घोष का साथ देने अरुंधति रेड्डी आई हैं।

08:17 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका शबनम इस्माइल ने दिया। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर को बोल्ड किया। वह 22 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब दीप्ति शर्मा का साथ देने ऋचा घोष आई हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 116 रन है।

08:10 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका नादिन डी क्लार्क ने दिया। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 12 रन बना सकीं। अब हरमनप्रीत का साथ देने दीप्ति शर्मा आई हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 113 रन है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!