त्योहारी सीजन में रेलवे की बड़ी घोषणा: पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन का विस्तार, कई ट्रेनों में स्टॉपेज और समय में बदलाव
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कंफर्म बर्थ की मांग को देखते हुए रेलवे ने कई अहम बदलाव किए हैं। इन बदलावों के तहत पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है, कई प्रमुख ट्रेनों को नए स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया गया है और पुरी-भुवनेश्वर जाने वाली ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है।
यात्रियों को राहत देने के लिए पटना और चर्लपल्ली के बीच विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इन ट्रेनों में कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगे, जिनमें एक पावर कार, एक एसएलआरडी, दो जनरल, चार स्लीपर, सात एसी-3 और सात एसी-3 इकोनामी कोच शामिल हैं।
ये विशेष ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर रुकेंगी। इससे इन स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल अंतर्गत घाटशिला स्टेशन पर 11 सितंबर 2026 से गीतांजली एक्सप्रेस और आजाद हिंद एक्सप्रेस का प्रायोगिक/नियमित ठहराव शुरू हो गया है।
ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने वाली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी 10 ट्रेनों के आगमन समय में संशोधन किया गया है। अन्य स्टेशनों का समय यथावत रहेगा।



