Uncategorized

टक्कर इतनी जोरदार कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, घायल राजू गुप्ता सहित दो जशपुर निवासी जिला अस्पताल में भर्ती

जशपुरनगर, 17 अक्टूबर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दौड़का चौरा के पास शनिवार रात कार और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

समाचार फोटो

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक गम्हरिया की ओर से गुमला की तरफ जा रहा था, जबकि कार गुमला की ओर से गम्हरिया की तरफ आ रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान दौड़का चौरा के पास दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

कार में सवार दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल जशपुर ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

घायलों में एक की पहचान राजू गुप्ता के रूप में बताई जा रही है। दोनों घायल जशपुर के निवासी बताए गए हैं।

हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!