Uncategorized

सूरजपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 17 वर्षीय नाबालिग से रेप किया, लड़की ने सब्बल और ब्लेड से हमला कर की हत्या

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 17 वर्षीय नाबालिग से रेप किया, जिसके बाद लड़की ने सब्बल से उसके सिर पर वार कर ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। यह मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के महुआपारा का है।

जानकारी के मुताबिक, SECL कर्मचारी कामता प्रसाद साहू का मकान निर्माणाधीन है। मकान में सामानों की देखरेख के लिए चौकीदार सीताराम गोंड़ को रखा गया था। नाबालिग लड़की कुछ दिन पहले ही काम के सिलसिले में सूरजपुर आई थी। चौकीदार सीताराम लड़की का दूर का रिश्तेदार था और वह उसे बाबा बुलाती थी। इस दौरान लड़की अपने मुंहबोले बाबा के यहां ही रुकी थी।

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर की रात दोनों खाना खाने के बाद सो गए थे। आधी रात को सीताराम ने नाबालिग से जबरन रेप किया। इससे आक्रोशित होकर लड़की ने पास रखे सब्बल से सीताराम के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद बिस्तर के पास रखे ब्लेड से उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या कर भागते समय मजदूरों ने लड़की को देख लिया। अंधेरा होने और डर की वजह से नाबालिग कहीं नहीं गई। अगली सुबह वह निर्माणाधीन मकान से बाहर निकलकर भाग रही थी, तभी मजदूरों ने देख लिया। अंदर जाकर देखा तो सीताराम मृत हालत में पड़ा था। उसका गला कटा था और आसपास खून फैला था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वारदात के बाद लड़की फरार हो गई थी। पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। पूछताछ में लड़की ने पुलिस को यह बात बताई। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!