Uncategorized

सोशल मीडिया पर पत्रकार का फोटो भ्रामक तरीके से वायरल, छवि धूमिल करने का आरोप; कानूनी कार्रवाई की मांग

लैलूंगा/  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अपना फोटो भ्रामक तरीके से दिखाए जाने को लेकर पत्रकार बज्रदास महंत ने संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वीडियो में उनका चेहरा इस तरह प्रदर्शित किया गया है, जिससे आम लोगों के बीच उनकी संलिप्तता को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जबकि उनका उक्त मामले से कोई संबंध नहीं है।

शिकायत में बज्रदास महंत ने बताया कि वायरल वीडियो एक युवती और एक कॉलेज प्रोफेसर से जुड़े घटनाक्रम पर आधारित है। उनका कहना है कि वीडियो में उनकी न तो कोई आवाज है, न कोई बातचीत और न ही किसी प्रकार की पैसों की मांग या अन्य अवैध गतिविधि में उनकी कोई भूमिका है। इसके बावजूद उनका फोटो वीडियो में दिखाए जाने से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और पत्रकारिता की छवि को गंभीर क्षति पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि एक पत्रकार होने के नाते किसी घटना का कवरेज करना या घटनास्थल पर मौजूद होना, उस घटना में संलिप्तता का प्रमाण नहीं माना जा सकता। केवल कवरेज के आधार पर किसी व्यक्ति को आरोपी या संबंधित बताना तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है।

पत्रकार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा उनका फोटो भ्रामक तरीके से प्रसारित कर उनकी छवि धूमिल करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपना बयान दर्ज कर आवश्यक सुरक्षा एवं न्याय प्रदान किए जाने का भी अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!